बलिया- बीएसए ने रोका शिक्षामित्र समेत पांच शिक्षकों का वेतन

बलिया। बलिया में शिक्षा विभाग लागतर कारवाई कर रहा है। बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मण छपरा के शिक्षामित्र समेत पांच शिक्षकों का वेतन तथा मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया हैं। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीपरा की आख्या पर की गई है। बीएसए शिवनारायण सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मण छपरा की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ने चार अक्तूबर को की थी। इसमें पाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक उपस्थिति पंजिका में एक से चार अक्तूबर तक धर्मशील पांडेय और दिव्या सिंह शिक्षामित्र द्वारा हस्ताक्षर नहीं बनाया गया था।

वहीं, छह अक्तूबर को हुए निरीक्षण में हस्ताक्षर बना दिया गया था। इसी प्रकार सहायक अध्यापक अजय पांडेय, राजेश कुमार और सौरभ कुमार पांडेय का भी चार अक्तूबर का हस्ताक्षर नहीं था, जिसे बाद में बना दिया गया है। मिलीभगत से अनियमित कार्य किए जा रहे थे। ऐसे में सभी अध्यापक व शिक्षामित्र का वेतन तथा मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया गया है। स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित एक सप्ताह के अंदर तलब किया है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा की संस्तुति पर बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय शोभाछपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के साथ ही दो सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण में सहायक अध्यापक शैलेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक जर्नादन राम व सहायक अध्यापक राकेश कुमार बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाए गए। उधर, बांसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर का प्रभार लखरांव खरौनी विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार के पास है। पर्वतपुर पर सहायक अध्यापक अनिल कुमार और एकलव्य कुमार की तैनाती है। बावजूद इसके, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर के कार्यालय में ताला लगा हुआ है। अनिल कुमार द्वारा चार्ज नहीं लिया जा रहा है। बीएसए ने अनिल कुमार, एकलव्य कुमार और अजय कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago