बलियाः बीएसए मनीष सिंह ने जारी किए निर्देश, जर्जर विद्यालय भवनों में कक्षाएं नहीं चलनी चाहिए

बारिश के दौरान कई विद्यालय भवनों की हालत जर्जर हो गई है। ऐसे में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में जर्जर विद्यालय भवनों में कक्षाएं नहीं चलनी चाहिए।

बीएसए शुक्रवार की शाम अपने कार्यालय परिसर में स्थित सभाकक्ष में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ पहली बार बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां भी जर्जर विद्यालय भवन हो, उनका मूल्यांकन कराकर तत्काल ध्वस्त कराया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रहे कि कोई भी बच्चा जर्जर भवनों के आसपास न जाए। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए विद्यालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर साफ-सुथरे होने चाहिए। कहीं भी घास, झाड़ियां हो तो उसे तत्काल साफ करा दें। झाड़ियों आदि को तुरंत कटवाने के निर्देश दिए, कहा कि उनमें सर्प आदि छिप सकते हैं। निपुण भारत मिशन की चर्चा करते हुए बीएसए ने कहा कि निपुण लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में अवश्य ही प्राप्त करना है। विद्यालयों में शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना, प्रिंट-रिच मैटेरियल, टीचर लर्निंग मैटेरियल आदि का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान उन्होंने बैठक में विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर संतृप्त कराने, प्रत्येक ब्लॉक से पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के आदि के निर्देश दिए गए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह, आरपी सिंह, पवन सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मानवेंद्र पांडे, हिमांशु मिश्र, रत्नशंकर पांडे, मनोज सिंह, लोकेश मिश्र, पंकज मिश्र के अलावा जिला समन्वयक सत्येंद्र राय, ओपी सिंह, सौरभ गुप्त आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago