बलिया- शादी की तारीख से पहले ही घर छोड़ कर भाग रहे दूल्हा और दुल्हन को पुलिस ने शनिवार की रात पकड़ कर को थाने ले आई। थाने पर पूछताछ के उनके परिजनों को बुलाया गया। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक रविवार को सायंकाल ब्लाक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में दोनों पक्षों की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई।
बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा कोटवारी निवासी मुन्नू राजभर ने उभावं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हल्दिरामपुर निवासी उतिल राजभर के पुत्र से अपनी पुत्री की शादी तय की थी। अप्रैल में विवाह हेतु तिथि भी निश्चित हो गई थी। इसी बीच लड़के और लड़की के बीच फोन पर बात होने लगी थी। दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। शनिवार की रात नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर पेट्रोल टंकी के पास गस्त को निकली पुलिस को दोनों को देखा। संदेह होने पर दोनों से अलग-अलग पूछताछ में फर्क मिला तो पुलिस उन्हें थाने ले आई।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…