बलियाः अब रेलवे और हवाई जहाज का सफर करना है, तो टिकट बुक कराने भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी। केवल डाक घर जाईए और वहीं से रेलवे व हवाई जहाज का टिकट बुक कराईए। जी हां डाक दिवस सप्ताह पर जिले के सभी डाकघरों व उप डाकघरों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) से जोड़ दिया गया है।
अब डाकघरों से ही रेलवे टिकट की बुकिंग होगी। जिससे लोगों को घंटो कतार में नहीं लगना पड़ेगा और कम ही समय में उनका काम हो जाएगा। प्रधान डाक घर के हेड पोस्टमास्टर उदय नारायण यादव के मुताबिक जन सुविधा केंद्र के तहत रेलवे की सेवा के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया गया है। केंद्रीय स्तर पर अनुबंध के बाद 11 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले डाक सप्ताह में शहर के सभी 66 डाकघरों और उप डाकघरों का आईआरसीटीसी से अनुबंध कराया गया।
आईआरसीटीसी ने यूजर आईडी और पासवर्ड भी उपलब्ध कराए हैं साथ ही डाकघर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। ऐसे में अगर आपको रेलवे या हवाई जहाज के टिकट बुक कराने हैं तो आप डाकघर के कार्य दिवस के समय वहां जा सकते हैं। डाकघर से यात्रियों के टिकट बुक कराए जाएंगे। खास बात यह है कि टिकट बुकिंग के लिए जन सेवा केंद्र पर ग्राहक से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के डाकघरों में आईआरसीटीसी के लिए अलग से एक काउंटर खोलने की तैयारी चल रही है।
प्रधान डाक घर के हेड पोस्टमास्टर उदय नारायण यादव ने बताया कि आईआरसीटीसी से ही हवाई जहाज के भी टिकट बुक किए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी नहीं करना होगा। पहले सिर्फ रेलवे के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। किसी सामान को रेलवे के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए बुकिंग की सेवा अभी शुरू नहीं हुई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…