बलिया- 4 दिन में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पत्नी से अवैध संबंध पर की थी हत्या

बलिया। बांसडीह में पुलिस ने 4 दिन में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक के आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

बता दें महाराजपुर निवासी केशव यादव का घर काफी पहले कटान में बह गया था। वह अविवाहित था और पशुपालकों के मवेशियों की देखभाल कर जीवन-यापन करता था। गुरुवार की देर रात वह पूर्व प्रधान राधेश्याम राम के दरवाजे पर सो गया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने केशव का शव देखा तो हैरान रह गए। खाट के ऊपर और आसपास खून फैला था। पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्य अमीर राम की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी दुर्गा शंकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

वहीं रविवार की सुबह आरोपित रामबचन को बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने हत्या की बात कबूली है। बताया कि केशव का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। जिसकी वजह से उसने कुल्हाड़ी से वार कर केशव की जान ले ली। इसके बाद एक खेत में कुल्हाड़ी छिपाकर घर चला गया। जांच के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे तो आरोपित को पकड़ लिया गया। इसके बाद पूरी कहानी साफ हो गई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago