बलिया- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी, प्रशासन पर लगाया ये आरोप !

बैरिया डेस्क : दुर्जनपुर कांड में शासन-प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को डाक बंगला परिसर में बैठक की।

इसमें आरोप लगाया कि दुर्जनपुर कांड में सरकार एकपक्षीय कार्रवाई करवा रही है और दूसरे पक्ष की बात नही सुन रही है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का हाल कश्मीरी पंडितों वाली हो गई है।

अपने ही सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी हो रही है। इनकी पीड़ा को ना तो प्रदेश नेतृत्व सुन रहा है और ना ही शीर्ष नेतृत्व सुन रहा है। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए उन पर कई आरोप लगाया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर दो दिनों के अंदर धीरेंद्र सिंह का एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नही की गई तो जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया जाएगा।

वहीँ मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह के परिवार वालों ने भी मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस प्रकरण में हम सहित हमारे पक्ष के कई लोग घायल हुए है, लेकिन पुलिस ने आज तक हमारा मुकदमा पंजीत नहीं किया।

हम घायलावस्था में मुकदमा पंजीत कराने के लिए रेवती थाने तक गये थे। बावजूद इसके पुलिस ने हमारा मुकदमा पंजीत नहीं किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago