Categories: बलिया

बलियाः आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस

बलियाः देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को लेकर भाजपा हमेशा कांग्रेस को निशाने पर लेती है। आज 25 जून को भाजपा ने आपातकाल का विरोध करते हुए 48वें वर्ष में काले दिवस के रूप में मनाया।

इस मौके पर संपूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण के मूर्ति पर अपने समर्थकों के साथ सिताबदियारा पहुंचकर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने माल्यार्पण किया गया और इमरजेंसी के खिलाफ अपने संस्मरण को सुनाते हुए इस काले कानून को देश से हटवाने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रति कृतज्ञता जताया और नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस समय जो करती थी वो आज भी कर रही है। विपक्षी पार्टियां एकता के लिए परेशान है सब का एक ही उद्देश्य है लोकतंत्र का गला घोटो और जनता के पैसे से अपना तिजोरी भरो। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ईडी करवाई कर रही है उनके पेट में दर्द हो रहा है मैं कहना चाहूंगा यह पब्लिक है सब जानती है कोई मनमानी चलने वाला नहीं है।

आगे कहा कि भाजपा हर साल 25 जून को काला दिवस मनाकर देश के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हुए जुल्मों को याद दिलाती रहेगी। कार्यक्रम में मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव, विजय बहादुर सिंह, मदन सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, नागेंद्र सिंह चम्पू,रत्नेश सिंह, सुशील पांडेय,चितरंजन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे और जेपी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago