बलिया- भाजपा चेयरमैन ने अपने ही विधायक को मचं से सुनाई खरी-खरी, वीडियो वायरल

बलिया डेस्क :  बलिया भाजपा में सब कुछ ठीक – ठाक नहीं चल रहा है. इसका ताज़ा उदाहरण शनिवार को बेल्थारा रोड विधानसभा में देखने को मिला. मौका था चौकियां मोड़ से देवेंद्र डिग्री कालेज तक टू-लेन सड़क शिलान्यास का, जहाँ सल्मेपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा के सामने ही बेल्थारा रोड के चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने इलाके के विधायक धनन्जय कन्नौजिया को खूब खरी-खरी सुनाई.

हुआ कुछ यूँ कि दिनेश गुप्ता जब बोलने के लिए खड़े हुए तभी उनके हाव भाव कुछ अलग थे. इस दौरान 3 मिनट तक उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि मैं  इलाके के लोगों का धन्यवाद करता हूँ कि आप लोगों ने सड़क के लिए काफी धैर्य बनाये. उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकार ने भी इस सड़क की अनदेखी.

उन्होंने कहा कि मैं अपने शानदार विधायक से कहना चाहता हूँ कि मैं भी जनप्रतिनिधि हूँ लेकिन पता नहीं क्यों विधायक जी को नगर पंचायत से टिस रहती हैं. जो हमेशा नगर पंचायत के खिलाफ चिट्ठी भेजते रहते हैं.  उन्होंने कहा कि विधायक जी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पत्राचार व अन्य माध्यमो से बार- बार प्रताड़ित किया जाता है.

उन्होने कहा कि मैं भी एक भाजपा कार्यकर्ता हूँ हमारे खिलाफ भी विधायक जी के द्वारा जांच कराने के लिए पत्रक दिया जाता है.  किन्तु हमारा कार्य धरातल पर दिख रहा है. विधायक द्वारा द्वेष की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करना ठीक नही है.  आप जनप्रतिनिधि है आपका क्षेत्र का विकास करना व पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना आपका कर्तव्य है. दिनेश के इस भाषण  सारे लोग भौचके रह गए. इस दौरान से विधायक धनन्जय कन्नौजिया और सांसद इशारो-इशारो में ही दिनेश गुप्ता को चुप कराते हुए दिखे.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago