Categories: बलिया

बलिया: ट्रेलर की चपेट में आए बाइकसवार, पुत्र की मौत, पिता गंभीर रुप से घायल

बलिया। रसड़ा मऊ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बाइक सवार पिता पुत्र ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज किया जा रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर जमकर पिटाई शुरू कर दी और मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

बता दे कि नदौली पकवाइनार रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार की देर रात यह हादसा हुआ। जहां रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव निवासी हरदेव चौहान अपने पुत्र सुनील चौहान को लेकर रविवार की देर रात निमंत्रण पर अमरपुरा गांव जा रहे थे। दोनों पकवाइनार कटियारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुँचे, तभी वहां से गुज़र रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में सुनील चौहान 25 की मौके पर ही मौत हो गई। हरदेव चौहान उम्र 65 वर्ष गंभीर रुप से घायल जो गए। आसपास के लोगों ने पिता को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर धुनाई लगा दी। ट्रेलर चालक सुल्तानपुर जनपद उमेर गांव निवासी है, जिसका नाम रामसुन्दर प्रजापति उम्र 28 है। लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के द्वारा समय 8:30 बजे से लगभग दो घंटे तक मऊ रसड़ा मार्ग को अवरुद्ध किया गया था। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा व प्रभारी निरीक्षक पहुँच गए। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम को समाप्त किया। पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

14 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago