Categories: बलिया

बलिया- बिहार के युवक की हत्या का खुलासा, प्यार में रोड़ा बने मौसेरे भाई का कातिल निकला प्रेमी, बहन ने भी दिया साथ !

बलिया। बिहार के रहने वाले युवक की सुखपुरा थाना क्षेत्र में हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने अनिश सिंह निवासी परिखरा और अनुज राय निवासी नारायणपुर थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा निवासी परिखरा, अवनीश चतुर्वेदी निवासी सरैया और नवीन यादव निवासी आमघाट सहित आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर हत्या करने की बात सामने आई है.

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी रोहित और मृतक प्रीतम की मौसी की लड़की का प्रेम प्रसंग था। मौसेरा भाई प्रीतम बहन को रोहित मिश्रा से दूर रहने की सलाह देता था। मृतक की बहन ने इसकी शिकायत रोहित से की। जब प्रीतम मौसी से मिलने पहुंचा तो बहन ने प्रेमी रोहित सूचना दे दी। जिसके बाद रोहित एक दर्जन से ज्यादा लड़कों के साथ घात लगाकर बैठ गया फिर प्रीतम और उसके दोस्त पर अचानक हमला कर दिया। सिर पर गम्भीर चोट लगने से प्रीतम की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।

वहीं मृतक प्रीतम पाठक के बड़े भाई पीयूष पाठक ने मौसी और उनकी लड़की पर भाई की हत्या का साजिश रचने का आरोप लगाया। सीओ सिटी राजेश तिवारी से शिकायत की। पीयूष ने बताया कि परिखरा निवासी रोहित मिश्रा और मौसी की लड़की के बीच 3 सालों से प्रेम सम्बंध है। रोहित ने बहन से जबरदस्ती मोबाइल छीना था। बहन के कहने पर प्रीतम ने रोहित से मोबाइल दिलावाने के साथ दूर रहने की हिदायद दी थी। घटना के बाद जिला अस्पताल में मौसी की लड़की बार-बार आरोपी को जानकारी दे रही थी। पूछने पर सिम तोड़ दी। आरोपी सोशल साइट के माध्यम से मौसी की लड़की से सम्पर्क में थे।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी रोहित असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता आत्महत्या के आरोपी सुनिल मिश्रा का बेटा है। बचपन में पढ़ने में होशियार गलत रास्ते पर चलने लगा। छोटे-छोटे मामले में बरी होने के कारण मनबढ़ हो गया। क्षेत्र में आए दिन छोटे-मोटे विवादों में नाम आने लगा। कुछ महीने पहले आनन्द नगर में घर के बाहर हुई फायरिंग में भी आरोपी था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago