Categories: बलिया

Ballia- थाना प्रभारियों का बड़ा फेरबदल: मनियर के रत्नेश दुबे पहुंचे नगरा, कौशल पाठक बने मनियर के नए कप्तान

बलिया। जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल की प्रक्रिया के तहत थाना प्रभारियों का आदान-प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत मनियर थाने में तैनात रत्नेश दुबे को नगरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक कौशल पाठक को मनियर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। नए प्रभारियों को शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

स्थानीय लोगों को अब नवागत प्रभारियों से बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीदें हैं। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि यह बदलाव जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago