अलीगढ़ शराब कांड- बेल्थरा रोड में कई दुकानों पर छापेमारी

बलिया। अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। जिसके क्रम में एसडीएम बेल्थरारोड व आबकारी इंस्पेक्टर ने भीमपुरा सहित कई बाजारों में स्थित शराब की दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक आदि का मिलान किया।

देशी शराब की दुकान में गंदगी और आसपास प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास का कचरा फैले देख एसडीएम भड़क गए और सेल्समैन को सफाई रखने और कूड़े के ढेर को हटाने की हिदायत दी।

एसडीएम बेल्थरारोड सर्वेश यादव व आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग सिंह रविवार की दोपहर अचानक भीमपुरा बाजार पहुँचे और बाजार में स्थित बियर, अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों की जांच की। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, रेट सूची आदि का मिलान किया।

सेल्समैनों को रेट से अधिक व अबैध शराब को किसी भी रुप मे प्रयोग के लिए अचानक अधिकारियों के धमकने से शराब के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिस दुकान पर रेट सूची नहीं दिखाई देता वहाँ रेट सूची चस्पा किया गया था। बियर और अंग्रेजी शराब की दुकानों को चेक करने के बाद जब देशी शराब पर अधिकारी द्वय पहुँचे तो दुकान के अंदर गंदगी देख एसडीएम भड़क गए।

वही दुकान के बाहर प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास के कूड़े का ढेर देख सेल्समैन को डांटते हुए पूछा कि ये प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास कहां से आया है यहां पर कही तुम तो नहीं बेचते हो जिसपर सेल्समैन ने कहा कि बगल के दुकानदार बेचते है। सेल्समैन के जबाब से एसडीएम असन्तुष्ट दिखे और उसे जलाने या साफ करने की हिदायत देकर चले गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

20 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago