बलिया में बाइक से निमंत्रण पर जाने से पहले ये खबर पढ़ लीजिए, बाइक ले जाना छोड़ देंगे

बलिया के बिल्थरा रोड के अंतर्गत नगरा क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी के मामले खूब सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में बाइक चोरी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसके बावजूद बाइक चोरी को लेकर पुलिस निष्क्रिय दिखाई दे रही है। इन घटनाओं में ना ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और ना ही चोर पकड़े जा रहे हैं।

गत सोमवार को नगरा के कस्बा निवासी सचिन खरवार के साथ ऐसी ही वारदात हो गई। सचिन खरवार एक निमंत्रण देने गोठाई चट्टी गए हुए थे। बाइक खड़ी करके जब सचिन निमंत्रण देने गए तो चोर अपना काम कर गए। काफी भटकने के बाद सचिन खरवार ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन उस वक्त पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के अवराई कला निवासी शत्रुघ्न चौहान बीते 29 नवम्बर को शाम के वक्त नगरा कस्बा के सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित एक मैरेज हाल में निमंत्रण पर आए थे। बाइक खड़ी कर अंदर चले गए और खाना खाकर घर जाने के लिए बाहर निकले तो बाइक गायब हो चुकी थी। इसके बाद थाने जाकर बाइक चोरी की तहरीर दी।

बीते 28 नवम्बर की रात थाना क्षेत्र के उरैनी निवासी अजित सिंह सोनाडी गांव में निमंत्रण करने गए थे। बाइक खड़ी कर शादी समारोह में चले गए। वापस लौटे तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी। 18 नवम्बर को भीमपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी राजाराम यादव गांव में हुए मारपीट के मामले में पीड़ितों का मेडिकल कराने पीएचसी नगरा पर आए थे। चिकित्सक के आवास के सामने अपनी बाइक खड़ी कर अस्पताल के अंदर गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो बाइक लापता थी।

इन चोरी की घटनाओं में पुलिस के हाथ अब तक कोई सफलता नहीं लगी है। किसी बाइक का कोई अता-पता नहीं है। ना ही चोरी करने वाले गिरोह के बारे में पुलिस पता लगा पाई है। शादी का सीजन चल रहा है। लेकिन बलिया के लोग अब बाइक खड़ी कर निमंत्रण पर जाने में भी डरने लगे हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago