Categories: बांसडीह

बलिया में हुई ये मौत बनती जा रही है मिस्ट्री, दुर्घटना या हत्या?

बलिया में पिछले दिनों हुई एक युवक की मौत का मामला धीरे-धीरे रहस्य बनता जा रहा है। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में गत गुरुवार को एक गड्ढे में एक लाश मिली। गड्ढे में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। लाश की पहचान दीपक पांडेय के तौर पर हुई थी। पहले इसे एक दुर्घटना में हुआ मौत समझा जा रहा था। लेकिन अब मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक के पिता बालेश्वर पांडेय की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार की देर रात इस मामले में मुकदमा लिखा गया है। थाना प्रभारी मंटू राम ने बताया है कि इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बलिया के एसपी राजकरन नय्यर खुद इस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर चुके हैं।

बता दें कि गुरुवार को बलीपुर के शेर मार्ग के किनारे एक गड्ढे में दीपक पांडेय का शव मिला था। उस वक्त दीपक की मौत एक दर्घटना मानी जा रही थी। बताया जा रहा था कि दीपक पांडेय की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति बदल गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दीपक की मौत में पानी डूबने से नहीं हुई थी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago