बलिया- अस्पताल से बचे, फोन पर लें डॉक्टर की मदद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बलिया। कोरोना से बचाव के लिए बलिया स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फोन पर ही चिकित्सीय परामर्श मुहैया कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं। विभिन्न जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर ओपीडी में भी ताले लटक गए है।

हालांकि अभी जिले में ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि गंभीर रोग या विशेष परिस्थिति में ही घर से बाहर निकलें। विभागीय हेल्पलाइन से लोग फोन पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से बात कर इलाज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अस्पताल आने की जरुरत नहीं है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी समस्याओं और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लोग उनके नंबर (8005192638) पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होने लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, बार-बार हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की है।

टेलीमेडिसिन से चिकित्सा परामर्श के लिए इनसे करें सम्पर्क
डॉ मनोज कुमार, फिजिशियन
9839151615
डॉ रमन कुमार झा, फिजिशियन
9452927085
डॉ एसएन राय, सर्जन
9162385500
डॉ सौरभ सिंह, सर्जन
9696383810
डॉ जयंत राय, आर्थो सर्जन
9956084998
डॉ संजय श्रीवास्तव, आर्थो सर्जन
9205570105
डॉ मिथिलेश सिंह, ईएनटी सर्जन
9793168899
डॉ शैलेंद्र कुमार, ईएनटी सर्जन
9557671591
डॉ सिद्धार्थमणि दूबे, बाल रोग विशेषज्ञ
7007506011
डॉ अनुराग सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ
6388853415
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago