बलिया। जिले के सभी सरकारी विभागों में अब कर्मचारियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से ही दर्ज होगी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने साफ निर्देश दिए हैं कि बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के किसी भी कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन को चालू कर नियमित हाजिरी दर्ज कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कार्यालय आने और जाने दोनों समय बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करनी होगी। यदि कोई कर्मचारी इसका पालन नहीं करता है तो उसका वेतन रोक दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी विभाग में इस आदेश का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…