बलिया में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज़

यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर मंगलवार शाम अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया । हालांकि, गाड़ी में उनके साथ मौजूद निजी सुरक्षाकर्मियों व समर्थकों ने उन्हें बचा लिया। घटना की जानकारी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।  वहीँ इस पूरे मामले को जिले की एसपी ने सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि हमला नहीं हुआ है बल्कि गाड़ियां खड़ी करने के विवाद में हाथापाई हुई है।

बता दें की अरविंद राजभर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। बताया जाता है कि वे मंगलवार शाम दो लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ मऊ के कसारा में किसी कार्यक्रम से वापस स्थानीय कस्बा लौट रहे थे। अरविंद के अनुसार, रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो ट्रेन गुजरने के कारण वहां हल्का जाम लगा हुआ था। अरविंद के अनुसार, उनकी गाड़ी भी जाम में फंसी थी।

इसी बीच दो बाइकों से पहुंचे चार युवक गाड़ी के आगे खड़े हो गए तथा बोनट पर पीटने लगे। साथ चल रहे उनके दो समर्थक मुन्ना राजभर व मन्नू राजभर के साथ ही ड्राइवर अजीत राजभर गाड़ी से उतरे तो वह उनके साथ उलझ गए।

अरविंद का कहना है कि इसी बीच दो युवक मेरी ओर बढ़े तथा शीशा खुलवाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद सभी हमलावर बाइक पर सवार होकर पकवाइनार की ओर फरार हो गए। अरविंद राजभर ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पकवाईनार पुलिस चौकी के जवान हमलावरों की खोजबीन में जुट गए। सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी तथा प्रभारी कोतवाल मोतीलाल पटेल अरविंद राजभर के आवास पर पहुंच गए तथा मामले की जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे तथा भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर पर हमले की यह तीसरी वारदात है। बताया जाता है कि करीब दो साल पहले भी उनके उपर उभांव थाना क्षेत्र के जजियापुर गांव के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। यही नहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी थे। चुनाव प्रचार के दौरान मनियर बंधा के पास कुछ लोगों हमला कर दिया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago