बलिया डेस्क : चार महीने पहले हुए हत्या के मामले में हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा पार जवही दियर गांव में सोमवार को न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई हुई।
कोर्ट के आदेश के बाद हल्दी थानाध्यक्ष कालीशंकर तिवारी के नेतृत्व में हत्या में प्रयुक्त बंदूक के मालिक व साजिशकर्ता छोटक यादव उर्फ नंदलाल यादव के घर कुर्की की कार्रवाई की।
इस दौरान घर का फर्नीचर, पलंग, आलमारी, पंखा, खाद्यान्न रखने वाला ड्रम आदि कुर्क कर लिया। इसके पूर्व अभियुक्त के विरूद्व एनबीडब्लू जारी कर 82 सीआरपीसी का तामिला किया गया था, उसके बाद भी आरोपित की ओर से न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया गया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…