Categories: बलिया

बलिया – स्कूल से लौट रहे सहायक अध्यापक की सड़क हादसे में मौत

बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद रहा। शनिवार की शाम स्कूल से लौट रहे एक सहायक अध्यापक की मौत सड़क हादसे में हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही जनपद का शिक्षा जगत में भी शोक है।

बता दें मूलरूप से रसड़ा के मोतिरा निवासी अंजनी गुप्ता (45) पुत्र जयनारायण गुप्ता शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के जूनियर हाईस्कूल मंगलपुरा में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर पदस्थ थे। अंजनी गुप्ता का आवास हनुमानगंज के पास बलराम बिहार कॉलोनी में है। शनिवार की शाम अंजनी गुप्ता विद्यालय से घर लौट रहे थे।

वे सुखपुरा थाना क्षेत्र के महादेव पैलेस के पास पहुंचे थे, तभी उनकी स्कूटी को बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह समेत तमाम शिक्षक अस्पताल पहुंच गये।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago