Categories: बलिया

बलिया एएसपी ने पुलिसकर्मियों को बांटे हेलमेट, दी ये सलाह

बलिया में यातायात जागरुक माह के तहत जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बलिया पुलिस विभाग भी पुलिस कर्मचारीगणों को नियमों के प्रति जागरुक कर रहा है। इसी के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया के द्वारा पुलिस कर्मचारीगणों को हेलमेट बांटे गए।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना कितना आवश्यक है इसकी जानकारी पुलिस कर्मचारियों को दी गई। साथ ही अन्य यातायात नियमों के पालन के समझाईश दी गई। बता दें कि बलिया पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के द्वारा पूरे जनपद में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के आदेशों का पालन करते हुए बलिया अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात विश्वदीप सिंह द्वारा लगातार यातायात संबन्धी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एएसपी ने आज पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मचारियों को जागरुक किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को हेलमेट बांट कर वाहन चलाते समय हेलमेट जरुर पहनने की सलाह दी। साथ ही कहा कि हेलमेट खुद भी पहनें और आम जनमानस को भी हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक करें। यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago