Categories: बलिया

बलिया-असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, वेल्डिंग की आड़ में बन रहे थे हथियार, 3 गिरफ्तार सरगना की तलाश

बलिया में पुलिस ने असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने दो बंदूक और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरणों भी बरामद किए हैं। साथ ही दो सगे भाइयों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हो गया। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

वेल्डिंग की आड़ में बन रहे हथियार- दरअसल एसओ दुबहड़ अतुल कुमार मिश्र ने चेकिंग के दौरान शक के आधार पर घोड़हरा के पास से 2 सगे भाइयों अरशद खान उर्फ मिंटू और इरफान खान उर्फ सुनील को हिरासत में ले लिया। छानबीन में उनके पास से अवैध एक दोनाली और एक एकनाली बंदूक के साथ ही 27 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घोड़हरा चट्टी पर स्थित वेल्डिंग की दुकान की आड़ में अवैध तरीके से असलहा बनाने का काम करते हैं।

पूछताछ में दोनों भाईयों ने बताया कि इस काम में तीसरा भाई इमरान उर्फ खान उर्फ मुन्ना और कारीगर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी हसरत खान भी शामिल है। जिसके बाद पुलिस दोनों को लेकर वेल्डिंग की दुकान पर पहुंची तो इमरान भागने में सफल हो गया, जबकि जवानों ने हसरत को दबोच लिया।

फैक्ट्री से भारी हथियार बरामद- पुलिस ने मौके से अर्द्धनिर्मित तमंचा, रिवाल्वर, चार तमंचा की बॉडी, दो बैरल, तमंचा ट्रेगर, खोखा, हथौड़ी, रेती, आरी, बसुली, छेनी, सड़सी आदि उपकरणों को बरामद किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई शिवकुमार पांडेय, सिपाही सुनिल कुमार, रामआसरे, रामसिंह, विमलेश, राहुल सरोज, साधना यादव आदि थे।

बिहार में हथियारों की सप्लाई- फैक्ट्री संचालित होने की भनक आसपास के दुकानदारों को भी नहीं थी। पुलिस की छापेमारी के बाद मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई अवाक रह गया। पुलिस का कहना है कि वेल्डिंग की दुकान में बनाये गये हथियार को तीनों भाई बिहार सप्लाई करते थे। असलहों के साथ कारतूस भी बेचते थे। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि कारतूस वह कहां से लाते थे।

गिरोह का सरगना फरार- पुलिस के मुताबिक फरार इमरान ही गिरोह का सरगना है। इमरान पर 4 मुकदमें पहले से दर्ज है। इनमें तीन नगर कोतवाली और एक दुबहड़ थाने पर कायम है। चारों मामले आर्म्स एक्ट के हैं। इसका मतलब यह है कि वह असलहा तस्करी लम्बे समय से कर रहा था। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago