Categories: बलिया

बलियाः दूसरी छात्रा की जगह दे रही थी परीक्षा, जांच दल ने पकड़ा

बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। नकलविहीन परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। तमाम इंतजामों के बीच एससी कॉलेज में एक छात्रा फर्जी परीक्षा देती हुई पकड़ी गई।

बताया जा रहा है कि एससी कॉलेज में टीडी कॉलेज के छात्रों का सेंटर आया हुआ है। शाम के पीली में बीए स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान जांच दल जांच करने पहुंचा। इसी दौरान कंदरपुर निवासी एक छात्रा के बीए तृतीय सेमस्टर की परीक्षा सुखपरा निवासी बीए द्वितीय समेस्टर की छात्रा परीक्षा देती मिली।

इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक एससी कालेज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज परीक्षार्थियों में भय का माहौल है। वहीं, छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को लेकर कोतवाल राजीव सिंह ने जांच के बाद ही कुछ कह सकने की बात कही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago