सपा में शामिल होने के बाद बलिया पहुचे अनिल राय, उमड़ा जनसैलाब !

बलिया डेस्क : पिछले दिनों समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के बाद बलिया में प्रथम आगमन पर अनिल राय का सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत अनिल राय ने कहा कि पूरा प्रदेश आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तरफ देख रहा है और उनके द्वार कराए गए विकास कार्यो को याद कर रहा है।वर्तमान परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी और इसके नेता मा. अखिलेश यादव प्रदेश को विकास की दिशा में ले कर जा सकते है।वर्तमान में प्रदेश में विकास ठप पड़ा हुआ है।

और समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार केनीतियों से त्रस्त है इसे समाजवादी पार्टी ही ठीक कर सकती है क्योकि समाजवादी सोच से ही विकसित उत्तर प्रदेश बन सकता हैअखिलेश यादव जी युवा है उनमें भविष्य की सम्भावनाये है युवा वर्ग आशा भारी निगाहों से उनके तरफ देख रहा है और मैं भी एक युवा हू।

बलिया का विकास मेरा सपना है यही कारण है कि मैंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।आज आप लोगो ने जो स्नेह और प्यार दिखाया उसके लिए मैं आजीवन आप सबका ऋणी रहूंगा।आज के बाद मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा और वह लक्ष्य है 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए मैं रात दिन एक करूँगा और आप सभी से भी उसमें कामयाबी के लिए आशीर्वादऔर सहयोग की अपेक्षा रखूंगा।

सपा कार्यालय पर उपस्तित सपा नेताओं ने कहा कि अनिल राय के पार्टी से जुड़ने से जनपद में पार्टी की ताकत बढ़ेगी खास कर युवा वर्ग में जिससे 2022 के मिशन में पार्टी की ताकत बढ़ेगी और सफलता भी मिलेगा।इसके पूर्व श्री राय के जनपद की सीमा (कोटवा नरायन पुर)में प्रवेश करते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहनों एव सैकड़ो चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ वहा से उनका काफिला बलिया के तरफ बढ़ा पूरे रास्ते मे लोग गर्मजोशी से उनका स्वागत किये स्वागत में उमड़ी भीड़ देख यह महशूस हो रहा था मानो समाजवादी पिछले विधानसभा चुनाव का हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव में चुकता करने के दिशा में बढ़ गए है।

इस अवसर पर सर्वश्री सनातन पाण्डेय,जय प्रकाश अंचल,राजमंगल यादव,यशपाल सिंह,संजय उपाध्याय,लक्षमण गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह,राजेन्द्र राजभर,साथी रामजी गुप्ता,संजय यादव,जय प्रकाश यादव मुन्ना,अजीत मिश्र,शशिकान्त चतुर्वेदी,अकमल नईम खा,प्रभुनाथ यादव,रंजीत चौधरी,बंशीधर यादव,हीरालाल वर्मा,जमाल अलाम राजन कनौजिया, शिवजी त्यागी,काशी नाथ यादव,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र नाथ यादव,अजय यादव,सुभाष यादव,महावीर चौधरी

अरुण यादव,विश्वनाथ चौधरी,आशुतोष ओझा,सुनील कुमार पिंटू,मिथिलेश सिंह,निशु श्रीवास्तव,अरविंद बाल्मीकि,हरेन्द्र गोड़,राकेश यादव,अजीत यादव,मिंटू खा,विजय बहादुर यादव, राजेन्द्र यादव,राहुल राय, दिलीप भाई,शैलेन्द्र यादव,देवेंद्र यादव,श्रीकांत गिरी,मुन्नी लाल यादव,शकील लोहिया,राघवेंद्र खरवार,परवेज रौशन,अनिल तिवारी,जे.डी.,सत्यदेव बिन्द,राभरोशे यादव,सैयद सलाहुद्दीन,विजय यादव,गणेश यादव,धनजी यादव आदि रहे।

रिपोर्ट:- विक्की कुमार गुप्ता

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago