बलिया में शहर कोतवाली क्षेत्र के कासिम बाजार में एक युवक ने अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की। मायके से पत्नी के नहीं आने से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया। आनन-फानन में आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कासिम बाजार निवासी विशाल बसफोर (26) पुत्र भुआल बसफोर की पत्नी मायके गई है। सोमवार को पत्नी को लाने के लिए विशाल गया था, लेकिन वह आई नहीं।
पत्नी के साथ नहीं आने से नाराज युवक ने पेट में चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने विशाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…