बलियाः पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज युवक ने खुद के पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर

बलिया में शहर कोतवाली क्षेत्र के कासिम बाजार में एक युवक ने अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की। मायके से पत्नी के नहीं आने से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया। आनन-फानन में आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कासिम बाजार निवासी विशाल बसफोर (26) पुत्र भुआल बसफोर की पत्नी मायके गई है। सोमवार को पत्नी को लाने के लिए विशाल गया था, लेकिन वह आई नहीं।

पत्नी के साथ नहीं आने से नाराज युवक ने पेट में चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने विशाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago