Categories: बलिया

बलिया में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के ​मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केन्द्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी और सीबीआई के छापे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लोगों से तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेेकने का आहृवान किया।

इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि पीएम मोदी लगातार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से हार रहे हैं और आम आदमी पार्टी के बढ़ते कद से परेशान होकर आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए वह ईडी और सीबीआई के पीछे खड़े होकर वार कर रहे हैं। इस शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे बड़े-बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हुई है, उस मामले में ईडी और सीबीआई ने 1546 बार छापे डाले हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला है।

इससे स्पष्ट पता चलता है कि यह घोटाला फर्जी है, मनगढ़ंत है। आम आदमी पार्टी को समाप्त करने के लिए मोदी सरकार के द्वारा रची हुई एक साजिश है। उन्होने लोगो से आहृवान किया कि वे आगामी चुनाव में तानाशाह मोदी के विरोध में भारी से भारी मतदान करें। ताकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जड़ से उखाड़ा जा सके। तभी देश में अमन चैन और कानून का राज आयेगा। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

9 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago