बलिया डेस्क : बलिया में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ज़िले में एक बार फिर अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। ताज़ा मामला सिकंदरपुर इलाके का है जहाँ बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 18 साल पुरानी मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
सिकंदरपुर एसएचओ मिश्रा ने बताया कि सिकंदरपुर के सिकिया गांव के पार्क में स्थापित प्रतिमा का हाथ बुधवार सुबह टूटा हुआ पाया गया। बाबा साहब की यह प्रतिमा 18 साल पहले स्थापित की गई थी। पुलिस के जवानों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत करा दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर किसी ने माहौल को अशांत करने का प्रयास किया था। फिलहाल इस प्रकरण की छानबीन कर आरोपितों की जानकारी करने का प्रयास चल रहा है।
वहीँ इस पुरे मामले पर बसपा नेता और वाराणसी मंडल के जोन इंचार्ज डा. मदन राम ने प्रतिमा का अनादर किए जाने की घटना को ‘स्तब्ध करने वाली’ करार दिया और कहा कि उनकी प्रतिष्ठा का सम्मान होना चाहिए। इस घटना संबंधी एक प्रश्न का उत्तर देते हुए डा. मदन राम ने कहा, ‘यह निंदनीय है। किसी भी प्रतिमा या स्मारक का अनादर नहीं किया जाना चाहिए और खासकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसी शख्सियत की प्रतिमा के साथ तो ऐसा कतई नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है वोटो के ध्रुवीकरण के लिए लगातार महोल ख़राब करने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है की पिछले 15 दिसंबर को भी ऐसा ही मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव से सामने आया था जहाँ सड़क किनारे स्थापित बाबा साहेब की एक प्रतिमा को कथित तौर पर कुछ अराजक तत्वों ने धक्का देकर गिरा दिया था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…