Categories: बलिया

बलिया- महावीर झंडा जुलूस को लेकर अलर्ट, अराजकता फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई-SP

बलिया में दो दिनों बाद निकलने वाले महावीर झंडा जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जुलूस को लेकर हुई बैठक में एसपी राजकरन नय्यर ने साफ कर दिया है कि अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट के निर्देश पर जुलूस में डीजे भी प्रतिबंधित हैं। बैठक में पुलिस प्रसाशन ने समाज के गणमान्य लोगों से गंगा-जमुनी तहजीब के साथ जुलूस निकालने की अपील की है। ताकि सामाजिक सौहाद्र बना रहे।

अराजकता फैलाने पर होगी कार्रवाई- बता दें कस्बे में दो दिनों बाद निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर बैठक हुई। इसमें मौजूद कस्बे के लोगों और अखाड़ेदारों को सम्बोधित करते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि बलिया का इतिहास गंगा-जमुनी तहजीब का रहा है। ऐसे में सभी को एक-दूसरे की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जुलूस में डीजे बैन- जुलूस में कोर्ट के निर्देश पर डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित है और इसका सभी को अनुपालन करना होगा। इस मौके पर एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, सीओ भूषण वर्मा, एसओ पंकज सिंह, चौकी इंर्चाज मुरारी मिश्र, चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रयाग चौहान, गणेश सोनी, पवन वर्मा, रमेश गुप्ता, जितेश सोनी आदि थे।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago