अधिवक्ताओं ने गठबंधन प्रत्याशी को दिया समर्थन, बलिया में सियासी हलचल तेज़ !

बलिया लोकसभा के गठबंधन प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने बलिया के सिविल बार जिला एवं सत्र नायालय परिसर में जाकर वकीलों से मुलाकात की और उनसे अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की।

इसके उपरांत वकीलों ने गठबंधन प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया , जिसमें वकीलों ने गठबंधन प्रत्याशी सनातन का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया।

लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के समर्थन में ‘अधिवक्ताओं’ के उतरने के बाद बलिया में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। अधिवक्ताओं ने गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने का दावा करते हुए भाजपा पर तीखे हमले भी किए।

इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से गठबंधन प्रत्याशी को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें एक-एक मत देकर देश में नरेंद्र मोदी की सत्ता को उखाड़ फेकने का काम करेंगे क्योंकि पांच सालों के कार्यकाल के दौरान पुरे बलिया जिले में  कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया है।

इस मौके पर  मुख्य रूप से तमाम अधिवक्ता बार में उपस्थित थे जिसमें देवेंद्र दुबे एडवोकेट सिविल वॉर अध्यक्ष अमित चौबे एडवोकेट, देवेंद्र मिश्रा क्रिमिनल बार एडवोकेट, अविरल ओझा क्रिमिनल बार महासचिव, देवेंद्र यादव अधिवक्ता , गणेश आनंद मिश्रा एडवोकेट, अजय पांडे एडवोकेट, विवेक पाण्डेय अधिवक्ता , उदय नारायण पांडे एडवोकेट, सुनील पाण्डेय अधिवक्ता सहित अनेकों अधिवक्तागण मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago