बलिया खबर ने छापी थी अनाथ बच्चों की स्टोरी, अब प्रशासन ने संज्ञान में लेकर उठाई देखभाल की ज़िम्मेदारी

बलिया डेस्क : बलिया खबर की “कोरोना से हुई मां की मौत, चार अनाथ मासूमों की कोई नहीं ले रहा सुध” के नाम से से प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया हैजिला प्रशासन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विकास खण्ड मुरलीछपरा के ग्राम दलनछपरा में 21 मई को कोविड-19  से सन्तोष पासवान व उनकी पत्नी पूनम देवी की मौत के बाद उनके चारों बच्चों  की देखरेख उनकी दादी द्वारा किया जा रहा है।

वहीँ महिला कल्याण विभाग की टीम ने दलनछपरा पहॅुच कर बच्चों की दादी से मुलाक़ात की। दादी ने बताया कि चारों बच्चों को शेल्टर होम भेजने के लिए वह तैयार हैं। इसके बाद दो बच्चों को विभाग द्वारा संचालित स्पाॅन्सरशिप योजनान्तर्गत लाभान्वित किये जाने हेतु महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा फार्म भरवा लिया गया है।

बच्चों को सेल्टर होम भेजने के लिए बाल कल्याण समिति,बलिया के द्वारा आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है, जिसमें दोनो बच्चों को प्रेमलता मंजू तिवारी समिति बाल गृह मुहम्मदाबाद गोहना मऊ में भेजे जाने की कार्यवाही चल रही है।

एसडीएम बैरिया प्रशांत नायक ने बताया कि परिवार को अंत्योदय योजना व स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिले तथा पात्र गृहस्थी कार्ड को अंत्योदय में बदलने के लिए बीपीएल कटेगरी का आय प्रमाण पत्र तहसील द्वारा बनाया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago