हिंदूवादी संगठन के आगे बैकफुट पर बलिया प्रशासन, हार्दिक का कार्यक्रम रद्द, युवा चेतना ने मनाया काला दिवस

गुजरात पाटीदार आन्दोलन के नेता हार्दिक पटेल आने वाले थे यूपी के बलिया में. दरअसल बलिया में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार की तरफ से इस प्रोग्राम का आयोजन होना था और इसलिए लिए उन्होंने टीडी कॉलेज का मनोरंजन हॉल बुक कराया था. लेकिन पहले उनकी बुकिंग कैंसिल कर दी गई बिना कोई ठोस वजह बताए और प्रोग्राम भी रद्द कर दिया गया है.

दरअसल रोहित कुमार ने पहले प्रशासन ने भी इसकी अनुमति ली थी लेकिन बाद में हिन्दू युवा वाहिनी और तमाम भगवा संगठन ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और कई जगह पर इन संगठन की तरफ से हार्दिक पटेल के पोस्टर भी जलाए गएँ. वहीँ प्रशासन ने इन्हें रोकने के बजाय रोहित पर ही कार्यक्रम को रद्द करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. हालाँकि रोहित ने ऐसा करने से मना कर दिया था.

लेकिन सुबह से ही हिंदूवादी संगठन ने आमर्यादित नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन करना शुर कर दिया जिसके बाद प्रशासन ने अनुमति वापस ले ली और प्रोग्राम नहीं हो पाया. लेकिन युवा चेतना मंच के लोगों ने हिंदूवादी संगठन की इस तरह की हरकत को गुंडागर्दी बताया है और उन्होंने काली पट्टी बंधकर अपना विरोध दर्ज कराया है. रोहित ने बताया कि काफी दिनों से हिंदूवादी संगठन इस कोशिश में लगे हुए थे और उन्होंने प्रोग्राम के जगह जगह लगे पोस्टर्स को भी फाड़ दिया था.

बहरहाल, अब प्रोग्राम कैंसिल हो गया लेकिन सवाल उठता है कि ऐसे संगठन के आगे प्रशासन कितना लाचार नज़र आया और एक प्रोग्राम का आयोजन कराने का भी इंतजाम नहीं कराया. कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. रोहित का कहना है कि प्रशासन ने पहले तो इसकी अनुमति दी थी लेकिन बाद में उनसे बार बार कहा जा रहा था कि वह अपने प्रोग्राम में हार्दिक पटेल को न बुलाएं. हार्दिक का प्रोग्राम क्यों कैंसिल कर दिया है योगी राज में इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल काम नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago