Categories: बलिया

बलियाः सोनडीह महोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन, आयोजन समिति ने रखी मीटिंग

बलियाः बेल्थरारोड में 15 अक्टूबर से सोनाडीह महोत्सव का आयोजन होगा। इसलिए लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जटा है। महोत्सव को लेकर सेवानिवृत्त आईपीएस जितेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में एमके आईटीआई परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई।

जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान संयोजक असलम राही ने प्रदेश के मुख्य सचिव को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाने और उन्हें निमंत्रण देने को लेकर चर्चा की। वहीं सोनाडीह महोत्सव को लेकर डीएम ने संस्कृति विभाग को प्रयागराज के कलाकारों की प्रस्तुति कराने के संबंध में पत्र लिखा है। डीएम ने संस्कृति विभाग को भेजे पत्र में लिखा है कि ब्रह्मर्षि परशुराम की जन्मभूमि खैराडीह और पौराणिक देवी मंदिर सोनाडीह की पौराणिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने के लिए 2 वर्षों से सोनाडीह महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि विलुप्त होने के कगार पर खड़ी लोक कलाओं को महोत्सव के माध्यम से जीवन देने का प्रयास किया जाता है। लोक कलाकारों और नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। इस दौरान लेखक शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि सोनाडीह ऐतिहासिक स्थान है। इस बाद संस्कृति विभाग आयोजित कर रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

15 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago