बलिया में बढ़ते कोरोना केस के चलते सोनाडीह मेला की नहीं मिली इजाज़त

बलिया। बलिया में  कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी  के चलते बलिया प्रशासन ने प्रसिद्ध सोनाडीह मेला की इजाज़त नहीं दी है।

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक उभांव थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने  बताया, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनाडीह मेला के आयोजन की अनुमति नही दी गई है। लेकिन श्रद्धालु मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर में कोविड-19 सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करते हुए दर्शन पूजन कर सकते हैं।’’

मेला व्यवस्थापक अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेला के आयोजन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति देने का अनुरोध किया था लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिली।

बता दें कि बलिया और मऊ जिले की सीमा पर स्थित जिले के सोनाडीह गांव में 52 बीघा परिसर में बने मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर में चैत्र रामनवमी पर विशाल मेला लगता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago