Categories: बलिया

बलिया – किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में आरोपी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी के लिए भगाने की भी बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। पॉक्सो ऐक्ट में मामला दर्ज हुआ है।

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल मिश्र ने बताया कि मन्नू यादव (23) नाम के एक युवक ने बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को 15 नवंबर को कथित तौर पर अगवा किया था। किशोरी की मां की शिकायत पर मन्नू के खिलाफ अपहरण की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी को दो दिन पहले बरामद कर लिया गया है।

सीनियर एसआई ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की बलात्कार से संबंधित धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के सुसंगत प्रावधान में शामिल कर किए गए हैं। मन्नू ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा करने के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago