Categories: बलिया

बलिया- युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बलिया में युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म!– उभांव थाना के प्रभारी अविनाश सिंह के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीया युवती को दो माह पहले इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से अगवा कर लिया और उसे लखनऊ ले गया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है, साथ ही मेडिकल के लिए पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago