Categories: बलिया

बलिया – गुंडा एक्ट का आरोपी जिला बदर घोषित, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई

बलिया में पुलिस बदमाशों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जहां मनियर थाना पुलिस ने एक गुंडा एक्ट के आरोपी को जिला बदर घोषित कर दिया। साथ ही मऊ के हलधरपुर थाने में हर महीने की 10 तारिख को अपने निवास स्थान और गतिविधियों के बारें में जानकारी देने का निर्देश भी दिया है।

बता दें पिलुई निवासी और गुंडा एक्ट के आरोपी कन्हैया राजभर को पुलिस ने मंगलवार को जिला बदर कर दिया। पुलिस ने उसको मऊ के हलधरपुर थाने में हर माह के 10 तारिख को अपने निवास स्थान और गतिविधियों के बारें में जानकारी देने का निर्देश दिया।
डीएम ने कन्हैया को 6 माह के लिए तड़ीपार करने का निर्देश दिया था।

डीएम के निर्देश पर मंगलवार को थाने के एसआई अरुण कुमार सिंह ने घर से पकड़ा और बिहार की सीमा पर स्थित दरौली घाट पर लेजाकर छोड़ दिया। उन्होंने आरोपी को निर्देश दिया कि 6 माह तक जनपद के सीमा में दाखिल नहीं होना। अगर ऐसा पाया गया तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago