बलिया। बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक के पास हादसा हो गया। जहां रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक बांसडीह रोड रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय सद्भावना एक्सप्रेस से कटकर एक व्यक्ति की मौत हुई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त मनियर थाना के देवरार गांव निवासी किसान अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के 3 लड़के और एक लड़की है। मृतक की दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…