Categories: बलिया

बलियाः सोना व्यवसायी के स्टाफ से लूट के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने 10 दिन पहले सोना व्यवसाई के स्टाफ से लूट के प्रयास व गोली मारने के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को परवलटोल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद फैयाजुल हक पिता मो तस्लीमुद्दीन है। जो बरौनी रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के चकबल्ली निवासी है।बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 सितंबर की शाम लगभग 6:00 बजे दिलीप ज्वेलर्स के स्टाफ को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया था। इस पर स्टाफ को पैर में गोली मारकर घायल करने की घटना एवं जेवरात लूटने में असफल होने के प्रयास का मामल से संबंधित अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को परवलटोला से गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में कबूल किया कि उसे सत्तीचौरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास तीन अपराधियों के साथ मिलकर घटना की योजना बनाई थी।

दो अन्य अपराधी अभी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी पर रिफाइनरी ओपी थाना में मारपीट करने का मामला पूर्व से ही दर्ज है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पुलिस के डर से बीते दो महीने से परवलटोला में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। बलिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे। गिरफ्तार अभियुक्त का घटना के दिन पहने कपड़े को भी जब्त करने का दावा किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago