बलिया में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान आज से शुरु हो गया है। अभियान का शुभारंभ टीडी कॉलेज के राजेंद्र प्रसाद सभारा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एडीएम राजेश सिंह उपस्थित थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग का यह एक मजबूत कदम है। इससे प्रॉक्सी एवं फर्जी मतदान को रोकने में मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 31 मार्च तक अभियान को पूरा कर लेना है।
इस दौरान उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में टीडी कालेज के प्राचार्य डॉ0 ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ मौजूद थे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…