Categories: बलिया

बलिया – नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

बलिया। रसड़ा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी।

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को गत 11 मई को चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी अब्दुल्ला उर्फ गुलाब मुहम्मद (30) बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी अब्दुल्ला के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 (अपहरण) और 366 (किसी महिला को उसकी इच्छा के विपरीत विवाह के लिए अपहृत करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अब्दुल्ला को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद किया।

सीओ मोहम्मद फहीम ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी अब्दुल्ला के खिलाफ प्राथमिकी में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों को जोड़ा है। अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago