Categories: बलिया

बलिया- साइबर ठगी का शिकार महिला, आर्मी अफसर बनकर एक लाख की ठगी

बलिया में ठगी-लूट की वारदाते बढ़ती ही जा रही हैं। जहां ऑनलाइन बोलेरो खरीदने के चक्कर में एक महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई। ठगों ने महिला को एक लाख दो हजार रुपये का चूना लगा दिया। वहीं महिला को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उसने रेवती थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने महिला को साइबर थाना जाने की सलाह दी।

मामला रेवती थाना क्षेत्र के दल छपरा गांव का है, फरियादी महिला अमृता देवी ने तहरीर में बताया कि गोरखपुर के गांव छपिया अहिरौली निवासी अजय यादव ने मेरे पति रमेश यादव को फेसबुक पर अपनी बोलेरो गाड़ी दिखाकर उसे बेचने की बात की। गाड़ी का सौदा एक लाख 20 हजार में फाइनल हुआ। इसके बाद अजय के खाते में 5 बार में एक लाख दो हजार दस रुपये भेजे। पैसा अजय के दिए गए विभिन्न खाता नंबरों पर भेजा गया।

आर्मी का ऑफिसर बताकर ठगी- फरियादी ने बताया कि अजय यादव खुद को आर्मी का ऑफिसर बताया था। बोलेरो गाड़ी भेजने की बात बराबर करता रहा। अजय का कहना था कि गाड़ी अब आपके नजदीक पहुंच चुकी है। अमृता पति के कहने पर लगातार उसके दिए खाते पर पैसा भेजती रही, लेकिन बोलेरो नहीं मिली तो अमृता को खुद के साथ ठगी होने का पता चला। अब महिला ने जिला मुख्यालय स्थित साइबर सेल पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago