Categories: बलिया

बलिया: जूस पी रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

बलिया के बैरिया बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जहां ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोनबरसा निवासी 21 वर्षीय इमरान अली जामा मस्जिद के पास ईद की खुशी में अपने साथियों के साथ सड़क किनारे ठेले पर जूस पी रहा था। तभी बिहार की तरफ से लोहे का सरिया लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक इमरान को कुचल दिया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी, किंतु ट्रक चालक झांसा देकर भागने में सफल रहा। ट्रक के खलासी व ट्रक को बैरिया पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। मौके पर पहुंचे एसएचओ धर्मवीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago