Categories: बलिया

बलियाः विद्युत पोल पर तारों का जाल बन रहे हादसे का कारण, घंटो बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

बलिया में शहर से लेकर गांवों तक विद्युत पोल पर तारों का जाल फैला हुआ है। इन तारों की वजह से कई बार हादसे भी हो जाते हैं। बिजली पोल पर बेतरतीब तरीके से पड़े तारों को हटाकर एबीसी केबल लगाने का काम जारी है लेकिन यह काम भी धीमी गति से हो रहा है। अब तक केवल 317 गांवों में ही काम पूरा हो पाया। वहीं शहर में अंडरग्राउंड केबल से आपूर्ति की तैयारी चल रही है।

लेकिन गांवों में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीण इलाकों में तो बिजली बोल से हटकर भी तारों का जाल देखने को मिलता है जो कि बहुत खतरनाक होता है। इन तारों में स्पार्किंग का डर बना रहता है। कई घरों के पास में भी यह बिजली के तार लटके रहते हैं। गर्मी के समय परेशानी और भी बढ़ जाती है। क्योंकि गर्म होकर तार आपस में चिपक जाते हैं और शार्ट सर्किट का कारण बनते हैं। जिसके कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। वहीं कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। कई इलाकों में रात-रात भर बिजली नहीं आती, इसके कारण लोग गर्मी में बिना पंखे-कूलर के रात गुजार रहे हैं।

कई जगह ट्रांसफार्मर जलने की भी घटनाएं सामने आती है। इन सब परेशानियों को दूर करने के लिए ही करीब 10 साल पहले नगरीय क्षेत्रों में पोल पर ओवरहेड वायर के स्थान पर एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल से आपूर्ति का प्रावधान किया गया। ओवरहेड तारों के स्थान पर नगर में अब अंडरग्राउंड केबल के जरिए आपूूर्ति करने की तैयारी चल रही है। केबल बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है।

वहीं ग्रामीण इलाकों में भी एबीसी केबल के जरिए विद्युत आपूर्ति का काम शुरु किया गया है। विभाग बिजली की आपूर्ति दुरुस्त करने को लेकर जर्जर तारों को बदलने में जुटा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों की माने तो दशकों पुराने जर्जर तारों के आए दिन टूटने से जहां हादसे हो रहे हैं। ऐसे में एक हजार से अधिका आबादी के 910 मजरे को चिन्हित कर कार्य शुरु कर दिया गया है।

कुल 317 मजरों में एबीसी केबल लगा लिए गए हैं। वही विद्युत वितरण खंड अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि विद्युत पोल पर ओवरहेड तारों से कनेक्शन को लेकर तारों का जंजाल हो जाता था। इसे व्यवस्थित करने के लिए समय-समय पर निर्देश भी दिए जाते हैं। शहर में तो अब जल्द ही अंडरग्राउंड केबल से आपूर्ति होगी। गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से ओवरहेड तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाने का काम किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago