Categories: बलिया

बलिया- बच्चा चोरी की अफ़वाह फैलाने पर 7 गिरफ्तार

बलिया में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख़्त कदम उठा रही है। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। बांसडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सख़्त चेतावनी भी दी है।

बता दें त्योहारों के मद्देनजर शासन से निर्देश है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी डालने से पहले हकीकत जान लें, नहीं तो जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसी के तहत कार्रवाई की गई। बता दें बच्चा चोरी होने की खबरे लगातार पुलिस को परेशान कर रही थी। लोगों में डर तक बैठ गया था। जिससे बच्चों को स्कूल तक भेजने में अभिभावक पूरी तरह से मना कर रहे थे।

बांसडीह कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कहीं भी बच्चा चोरी का कोई मामला नहीं है। बल्कि इस तरह के अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस ने निगरानी रखी। कुछ दिन पहले ही मैरीटार गाँव में बिहार से आये एक युवक के साथ बच्चा चोरी की अफवाह में मारपीट की गई थी। मौके पर पहुची पुलिस के जांच के बाद में मामला दूसरा निकला।

अफ़वाह फैलाने के आरोप में मेरीटार गांव के 7 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान किया गया। कोतवाल ने कहा कि कानून से मजाक बर्दास्त नहीं किया जायेगा, त्योहार का समय चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है, कि क्षेत्र में किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। शांति कायम रखने में सहयोग करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago