Categories: बलिया

बलियाः नगहर में गोलीकांड को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

रसड़ा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नगहर गांव में गोलीकांड को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने नगहर गांव में मंगलवार सुबह हत्या की नियत से फायरिंग और मारपीट की थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही थी, पुलिस ने अलग अलग स्थानों से सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम पीयूष सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र उमेश सिंह, रमेश सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरिहर सिंह को सिधागर घाट तिराहे एवं वीरेंद्र सिंह पुत्र राजबल्लभ सिंह, राजेश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह, आनन्द सिंह पुत्र गम्भीर सिंह निवासीगण नगहर हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के मुताबिक सोमवार शाम को नगहर गांव रमेश राजभर की पत्नी शारदा देवी की तेरई थी। जहां रास्ते में बाइक खड़ी थी। इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर पीयूष सिंह एवं सुरेश के बीच कहासुनी हो गयी थी। हालांकि आपसी बातचीत के बाद मामले में सुलह हो गई थी।

फरियादी के मुताबिक मंगलवार की सुबह नगहर निवासी चंचल सिंह, हरीश सिंह, राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रिंस सिंह, अटल सिंह, धीरज सिंह, धनश्याम सिंह, गुड्डू सिंह, गोलू सिंह, राजन सिंह एक राय होकर मेरे दरवाजे पर आए और गाली गलौज देते हुए मेरे पिता सुरेश राजभर को मारने पीटने लगे।

इसी बीच हरि सिंह ने तमंचा निकाल जान से मारने की नीयत से सुरेश पर फायर कर दिया जो उनके पैर व पेट में जा लगी। जबकि छांगुर राजभर , संगीता राजभर पत्नी राजेश राजभर, छोटू राजभर पुत्र सुरेश राजभर तथा सुरसती देवी पत्नी इंद्रासन घायल हो गए थे। इस पूरे मामले की शिकायत घायल के बेटे ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago