Categories: बलिया

बलिया- छितेश्वर नाथ के पोखरे की 50 फीसदी मछलियां अचानक मरी, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध !

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक अजीब की नजारा देखने को मिला। छितौनी स्थित सुप्रसिद्ध छितेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर के पोखरा में बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुईं मिली। आकर्षण का केन्द्र रंग-बिरंगी मछलियों की मौत से लोग हैरान रह गए। छितेश्वर नाथ स्वच्छता समिति के सदस्यों ने घटना की जानकारी डीएम रविन्द्र कुमार और मत्स्य अधिकारी को दी। हालांकि कोई सूचना के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

50 फीसदी मछलियों की मौत- दरअसल मंदिर में गुरुवार सुबह पूजन-अर्चन करने पहुंचे लोगों की नजर पोखरा में उतराती मरी मछलियों पर पड़ी। देखते ही देखते पोखरा के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मंदिर स्वच्छता समिति के सदस्यों ने पोखरा से मरी मछलियों को बाहर निकाला। घटना से मत्स्य विभाग को अवगत भी कराया, लेकिन कोई जिम्मेदार पहुंचा नहीं। समिति के मनोज दूबे ने बताया कि पोखरे की लगभग 50 प्रतिशत मछलियां मर चुकी है।

शेष मछलियों को बचाने की कोशिश-  वहीं, मत्स्य विभाग के एक बाबू ने किसी जानकार से मंदिर स्वच्छता समिति के सदस्यों से बात कराई जिनकी सलाह के हिसाब से काम किया जा रहा है। मंदिर स्वच्छता समिति के सदस्य पोखरा में पानी छोड़ने के साथ ही कुछ दवा भी पोखरा में छोड़ रहे है, ताकि शेष मछलियों को बचाया जा सकें
छितेश्वर नाथ धाम है पौराणिक तीर्थ स्थल- बता दें छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ मंदिर पौराणिक तीर्थ स्थल है। जहां हमेशा ही भक्तों की भीड़ रहती है। मंदिर परिसर में बहुत बड़ा एक पोखरा है। जहां सालों से रंग-बिरंगी मछलियां अठखेलियां करती हैं। पोखरे की मछलियों को कोई भी जाल आदि से खाने के लिए बाहर नहीं निकालता। मंदिर आने वाले श्रद्धालु मछलियों को दाना खिलाते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago