Categories: बलिया

हाल-ए-बलिया! जिला अस्पताल में 4000 एक्सरे रिपोर्ट अटकी, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद भी सेवा बदहाल

बलिया के जिला अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा डमाडोल स्थिति में नजर आती है। समय पर मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे और एक्सरे हो भी जाते हैं तो रिपोर्ट नहीं आती। हाल ही में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हुई लेकिन इसके बाद भी कई हजार एक्स-रे रिपोर्ट अटकी हुई है।

बता दें कि मारपीट, दुर्घटना या अन्य आपराधिक मामलों में पुलिस संबंधित लोगों का एक्स-रे कराती है। लेकिन जिला अस्पताल में कम संख्या में एक्सरे होने से तीन हजार मुकदमे लंबित पड़े हैं। इससे पुलिस को विधिक कार्रवाई करने में दिक्कत हो रही है।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन इस तरह के 30-40 एक्स-रे कराए जाते हैं। इस साल अप्रैल से जुलाई तक अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट के अभाव में रिपार्ट नहीं बनाई जा रही थी। जिला अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट डा. संजय सिंह ने अप्रैल की शुरुआत में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उसके बाद से मध्य जुलाई में देवरिया से रेडियोलजिस्ट डा. एसपी श्रीवास्तव CLA को यहां भेजा गया।लेकिन फिर भी ज्यादा संख्या में एक्सरे नहीं हो पा रहे और कई रिपोर्ट लंबित पड़ी हुई है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago