Categories: बलिया

बलिया- 4 शातिर चोर 5 बाइक के साथ पकड़ाए, एक बुलेट और हथियार भी बरामद

बलिया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिनके पास से 5 बाइक और 1 बुलेट बरामद की गई। बता दें पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में वांछित गैगेस्टर अभियुक्तों/ वारंटियों और वाहन चोरों/ लूटेरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहे हैं। जिसके तहत कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली के उ.नि. चन्द्र प्रकाश कश्यप और उ.नि. नागेन्द्र पाण्डेय मय फोर्स की संयुक्त टीम ने मुखबिर की पर चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने की योजना बना रहे 4 आरोपियों को रामजानकी मंदिर मकदूमही के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में सतीश सैनी उर्फ बड़े पुत्र स्व0 मुन्ना सैनी निवासी गोठहुली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया, राजा गौड़ उर्फ राजकुमार गौड़ पुत्र स्व0 राम भजन गौड़ निवासी रतसड़ थाना गड़वार, दीपक तिवारी पुत्र स्व0 राजमोहन तिवारी निवासी बहुवारा थाना सहतवार, योगेश उर्फ मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 अदद मोटर साइकिल और एक अदद बुलेट गाड़ी बरामद की गई है। साथ ही जमातलाशी में अभियुक्त दीपक तिवारी के कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago