बलिया बिजली विभाग में कार्यरत एक लेखाकार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना बहादुरपुर कॉलोनी की है। जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारी की स्कूटी पर धक्का मार हथियार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के मुताबिक बलिया बिजली विभाग में लेखाकार लाल बहादुर सरोज काम करते हैं। वह 16 अगस्त की शाम को करीब साढ़े सात बजे स्कूटी पर सवार होकर कार्यालय से बहादुरपुर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी बहादुरपुर कालोनी में पानी टंकी के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश उनको ओवरटेक कर स्कूटी में धक्का मारकर असलहा लहराते हुए और जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।
लाल बहादुर ने बताया कि वो अपने विभाग में कुछ कर्मचारियों द्वारा किये गबन की जांच कर रही कमेटी में शामिल हैं। लिहाजा उन्हीं लोगों के द्वारा जानलेवा हमले किए जाने की आशंका है। लेखाकार की तहरीर पर पुलिस ने बलिया थाना कोतवाली में धारा 279 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…