बलिया: स्टीमर से 3 युवकों ने लगाई गंगा में छलांग, 1 की मौत

बलिया में मस्ती मजाक में नदी में कूदना 3 दोस्तों को भारी पड़ गया। इस घटना में 1 युवक काल के गाल में समा गया, वहीं 2 युवक डूबने से बाल बाल बचे। हादसा भरौली में हुआ, यहां स्टीमर से गंगा नदी में छलांग लगाने वाले 3 युवक नदी में बह गए, इनमें में 2 किशोरों को नाविकों ने बचा लिया तो वही 1 किशोर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नरहीं थाना क्षेत्र के सरंया गांव निवासी पवन यादव 16 वर्ष पुत्र खरताली यादव सोमवार की दोपहर ढाई बजे अपने दो दोस्तों के साथ बक्सर के रामरेखा घाट से उजियार घाट आने के लिए स्टीमर पकड़े थे, इसी दौरान स्टीमर जैसे ही गंगा नदी के बीच धारा में पहुंची। तीनों ने नदी में छलांग लगा दी।

धीरे धीरे तीनों युवक डूबने लगे, इसके बाद नाविक बचाने दौड़ पड़े। जहां मोहित कुमार, यश कुमार को तो बचा लिया गया, लेकिन पवन यादव गंगा की लहरों में समा गया। इस खबर की जानकारी जैसे गांव में पहुंची गांव के लोग गंगा तट पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

इसके बाद गंगा नदी में पवन को ढूंढने का काम शुरू हुआ। लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि स्टीमर से कूद कर गंगा स्नान करने वाले लड़कों की संख्या दर्जनों में है और लापरवाही से वे हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago